फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District tops 24 police stations in the state in disposal of IGRS.

Ghazipur News: आईजीआरएस के निस्तारण में जिला अव्वल 24 थाने प्रदेश में पहले स्थान पर

Tue, 12 Sep 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
District tops 24 police stations in the state in disposal of IGRS.
जनपद के 24 थानों को मिला प्रदेश में पहला स्थान, पहली बार हासिल हुई है उपलब्धि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। आईजीआरएस के निस्तारण मामले में पुलिस विभाग की रैकिंग काफी अच्छी आई है। पहली बार आईजीआरएस के निस्तारण के मामले में जनपद के 24 थाने एक साथ प्रदेश में पहले स्थान पर आए हैं। यही नहीं, जनपद भी पहले स्थान पर है। इसे लेकर एसपी ने संबंधित थानों के प्रभारियों और उनकी टीम की प्रशंसा किया है।
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के जरिए लोग जनसुनवाई के संदर्भ में अपना प्रार्थना पत्र देते हैं, जिसका निस्तारण किया जाता है। इस कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के लिए शासन ने अंक भी तय किया है, जिसके तहत जिले के लिए 125 अंक और थानों के लिए 90 अंक निर्धारित किया गया है। ये अंक निस्तारण के आधार पर दिए जाते हैं। जिसके तहत जनपद 125 अंक में 125 अंक प्राप्त किया। जबकि जनपद के 24 में 24 थाने शत प्रतिशत मामलों का निस्तारण कर 90 में 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहले में स्थान पाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक पहली बार जनपद के एक साथ 24 थाने आईजीआरएस से प्राप्त जन शिकायती पत्रों के निस्तारण के मामले में पहले स्थान पर आए हैं। इसके पहले अधिकतम नौ-दस थाने ही पहले स्थान पर एक साथ आ पाते थे। वहीं, जनपद भी इस मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये थाने आए हैं पहले स्थान पर
महिला थाना, सैदपुर, शादियाबाद, मरदह, रामपुर मांझा, दुल्लहपुर, नोनहरा, बहरियाबाद, गहमर, कासिमाबाद, मोहम्मदाबाद, भांवरकोल, जंगीपुर, जमानियां, बड़ेसर, करीमुद्दीनपुर, कोतवाली, बिरनो, खानपुर, नंदगंज, नगरसर हाल्ट, दिलदारनगर, सादात, सुहवल

-----
तीन थाने का स्थान 1100 के बाद
जनपद के जहां 24 थानों को पहला स्थान मिला है वहीं, तीन थानों की रैकिंग इस मामले में काफी पीछे हैं। इनमें रेवतीपुर को प्रदेश की रैकिंग में 1142 वां स्थान मिला है, जबकि भुड़कुड़ा को 1142 वां स्थान और करंडा थाने को रैकिंग में 1449 वां स्थान मिला है। यहां आईजीआरएस से प्राप्त शिकाय 86.67 प्रतिशत से लेकर अधिकम 97.78 प्रतिशत तक ही निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed