{"_id":"6500b641b51c2a4cc8045934","slug":"district-soldier-posted-in-chhattisgarh-armed-police-dies-in-an-accident-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3448-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस में तैनात जिले के जवान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस में तैनात जिले के जवान की हादसे में मौत
विज्ञापन
फोटो...
एक सितंबर को छत्तीसगढ़ के बलोदा में हुए हादसे में हुए थे घायल
-अपने लाल के मौत की जानकारी होते ही बिलख उठी मां उर्मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस में ड्यूटी के दौरान एक सितंबर को सिपाही जितेंंद्र गौतम सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान साेमवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से पैतृक गांव राजापुर के सरायगंधू लाया गया तो कोहराम मच गया। जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय नेताओं और क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी।
परिजनों ने बताया कि सिपाही जितेंद्र गौतम धनौरा कैंप के 14 वीं बटालियन में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान एक सितंबर को छत्तीसगढ़ के बलोदा में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान सोमवार मौत हो गई। अपने पुत्र के घायल होने का समाचार सुनकर पिता मुरलीधर छत्तीसगढ़ चले गए थे। जबकि पत्नी दीपमाला भी वहीं थीं। जबकि मां उर्मिला देवी घर पर मौजूद थी।
शव आने के बाद उन्हें पता चला कि उनका लाल इस दुनिया में नहीं रहा। जैसे ही बेटे के मौत की सूचना मां को मिली उनकी आंखें पथरा गई। पत्नी के करुण क्रंदन से वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के जितेंद्र 2011 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस में भर्ती हुए थे। पांच वर्ष पूर्व इनका विवाह दीपमाला के साथ हुआ था। इनकी अभी कोई संतान नहीं थी। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष सहित सभी लोगों ने श्रद्धाजंलि दी। यूपी पुलिस के जवानों ने पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी।