फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Panchayat President adopted 21 patients of TB

जिला पंचायत अध्यक्ष ने टीबी के 21 मरीजों को लिया गोद

Sat, 24 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat President adopted 21 patients of TB
आयुष्मान भारत योजना के स्थापना दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित कार - फोटो : GHAZIPUR
आयुष्मान भारत योजना की स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 12 लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही टीबी मुक्त भारत पर भी चर्चा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने 21 टीबी के मरीजों को गोद लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ के बारे में बताया। साथ ही साथ चल रहे आयुष्मान पखवाड़ा, जिसमें 75000 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। उसमें छूटे हुए परिवार के लोगों से अपना आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाने का आग्रह किया, जिससे किसी भी विशेष परिस्थिति में लोग इसका लाभ उठा सकें। आयुष्मान भारत योजना के आईटी मैनेजर अमित उपाध्याय ने बताया कि जनपद में 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक 4000 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में सरवर में कुछ प्रॉब्लम होने की वजह से कार्ड बनाने की प्रगति थोड़ी धीमी है। लेकिन आने वाले समय में उसे पूरा करने का कार्य किया जाएगा। क्षय रोग के जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने क्षयरोग से पीड़ित रोगियों को गोद लेने के लिए आह्वाहन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह द्वारा सभी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधि को टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए कहा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह, क्षयरोग अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार सिंह और सभी एसीएमओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed