फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Judge inaugurated volunteer training and learner kit distribution

Ghazipur News: जिला जज ने वालंटियर प्रशिक्षण एवं लर्नर किट वितरण का किया शुभारंभ

Thu, 19 Feb 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
District Judge inaugurated volunteer training and learner kit distribution
गाजीपुर। जिला कारागार में वालंटियर प्रशिक्षण और लर्नर किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को जिला जज धर्मेंद्र पांडेय ने किया। शिक्षा- शिव नाडर फाउंडेशन के शिक्षा प्लस जेल कार्यक्रम के माध्यम से जेल में निरूद्ध बंदियों के लिए कंप्म्यूटरीकृत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें उन्हें एनीमेशन और दृश्य, श्रव्य शिक्षण सामग्री के द्वारा करीब 120 दिन के प्रथम बैच में 30 बंदियों का नामाकंन कर उन्हें साक्षर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस साक्षर बैच को चलाने के लिए जेल के ही शिक्षित बंदियों में से पांच वालंटियर को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिव नाडर फाउंडेशन के आए वरिष्ठ प्रशिक्षक शुभम द्विवेदी के द्वारा दिया गया। जिला समन्वयक संजय कुमार सिन्हा ने जेल विस्तार कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इसमें 30 नामांकित निरक्षर बंदियों को लर्नर किट उपलब्ध कराइ्र गई, जिसका वितरण जिला जज धर्मेंद्र पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी, जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे द्वारा किट का वितरण किया गया। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने बताया कि प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सभी जनपदों एवं केंद्रीय कारागारों में चलाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जेलर शेषनाथ यादव, मयंक सिन्हा, उपकारापाल राजेश कुमार, रविंद्र सिंह, सुशीला श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed