फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Direct collision between two bikes, one dead, three injured

Ghazipur News: दो बाइकों में सीधी टक्कर एक की मौत, तीन घायल

Mon, 03 Feb 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Direct collision between two bikes, one dead, three injured
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी शिवलोनचन (50) बाइक से बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। जबकि शाहपुर सोम्मरराय निवासी गौरव चौहान समेत दो साथियों के साथ एक बाइक से कहीं जा रहे थे। गौरा के ब्रह्म बाबा मंदिर के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इससे सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों शिवलोनचन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि हादसों के पीछे सड़कों की बदहाली भी वजह बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed