{"_id":"66f32550b2f693c2b80092d4","slug":"dihwan-won-the-kabaddi-competition-by-defeating-rasulpur-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-120921-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डिहवां ने रसूलपुर को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डिहवां ने रसूलपुर को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
कासिमाबाद। महाराजा सुहेलदेव राजभर डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार को सिरवर मुसल्लहपुर में आयोजित हुई। इसका फाइनल डिहवां और रसूलपुर के बीच खेला गया। पहला मैच 24-24 अंक के साथ बराबरी पर रहा। जबकि दूसरे सेट में डिहवां ने 9-4 के अंतर से बाजी मारकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा किया।
इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में डिहवां ने ब्रह्मदासपुर को 13-10 एवं दूसरे सेमीफाइनल में रसूलपुर ने भड़सर को 19-4 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता में कुल 45 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम के कप्तान मिट्ठू यादव को ग्राम प्रधान मुसल्लहपुर धर्मेंद्र बिंद ने ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता रसूलपुर के कप्तान अनीस अहमद को डॉ. अखिलेश सिंह ने ट्राफी दी।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अवधनाथ यादव, राजेश यादव, अजय गुप्ता, अनिल कुमार, मुसाफिर राम ने निभाई। कमेंट्रेटर रामभजन राजभर, अनिल, बृजेश राजभर प्रमुख थे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रबंधक बृजेश राजभर, रामचीज आदि की भूमिका रही।