फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees queued up for hours, happy to see the innocent

भक्त घंटों लगे कतार में, भोले के दर्शन कर निहाल

Mon, 01 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees queued up for hours, happy to see the innocent
सावन के तीसरे सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन की धूम रही। भोर से उनकी आराधना का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्रधारी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में शंख-घंट बजने के साथ ही हर-हर महादेव का जयकारा दिन भर गूंजता रहा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात थे। भोर से ही शिव भक्तों का भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने का क्रम शुरु हो गया था। इसके बाद पूरे दिन भक्तों के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। मंदिरों के आसपास फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री की दुकानें लगी थी। यहां से भक्तों ने पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद विधिवत भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। जलाभिषेक कर परिवार के मंगल की कामना की। शहर के गोराबाजार स्थित बूढ़े महादेव, मिश्रबाजार, चीतनाथ, लाल दरवाजा स्थित शिव मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार शहर स्थित गंगा घाट से गंगा जल लेकर कावरियां पैदल, साइकिल, बाइक एवं चार पहिया वाहन से क्षेत्र के महाहर धाम स्थित शिव मंदिर जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। रात 12 बजे तक पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया था। रात 12:30 बजे मंदिर का कपाट खुलते ही हर-हर महादेव की गूंज से समूचा वातावरण शिवमय हो गया। दर्शन के लिए भक्त कतार में लगकर अपनी बारी का घंटों इंतजार करते रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से जलाभिषेक करने वालों में एडीएम वाराणसी नलिनीकांत सिंह, सर्वदलीय संघर्ष समिति के संस्थापक पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह, सीओ कासिमाबाद बलिराम, प्रमुख सीता सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, माया जायसवाल, संजीव जायसवाल, राजकुमार सिंह, बिजली विभाग के जेई मिथिलेश यादव, एसके ओझा, मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्रनाथ पांडेय, रामवचन सिंह, थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, मेला प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक, प्रवीण पटवा, विरेंद्र सिंह आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार असावर स्थित बुढ़वा महादेव, नागेश्वरनाथ महादेव, झारखंडे महादेव, सोमेश्वरनाथ और बाबा घटेश्वरनाथ सहित पातेपुर, बाराचवर, ताजपुर, माटा, बथोर, खारा, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य मंदिरों में सुबह से शाम तक पूजन-अर्चन चलता रहा। गहमर संवाददाता के अनुसार गांव के नरवा गंगा घाट पर भोर से ही स्नान का कार्यक्रम शुरू हो गया था। गांव के अति प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर एवं मनिहर वन स्थित प्रसिद्ध मनभद्र बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा क्षेत्र के बारा, कारोबीर, भतौरा, पचौरी, रायसेनपुर, सायर, मनिया, करहिया, गदाईपुर, खुदरा आदि गांव के शिव मंदिरों में देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। इसी तरह मुहम्मदाबाद, जमानिया, मतसा, दिलदारनगर, भांवरकोल, दुबिहा, देवकली, बहरियाबाद, सैदपुर, औड़िहार, खानपुर, करंडा, दुल्लहपुर, जखनिया सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन भगवान शिव के पूजन-अर्चन की धूम मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed