फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devadhidev's worship was celebrated in pagoda

अंतिम सोमवार को शिवालयों में रही देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम

Mon, 03 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Devadhidev's worship was celebrated in pagoda
ावन: गहमर स्थित नरवा घाट पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। सावन के अंतिम सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में भक्तों ने देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भक्तों की तरफ से भोलेनाथ का जयघोष किए जाने से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मंदिरों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। दर्शन-पूजन के दौरान कोरोना के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन किया गया।
विज्ञापन

आज सुबह से ही शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। मंदिरों पर भीड़ न हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरती गई। शिवालयों पर एक-एक कर लोगों को दर्शन करने दिया गया। कहीं जलाभिषेक तो कहीं दुग्धाभिषेक कर देवाधिदेव का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनसे परिवार की सलामती की प्रार्थना भी की। मरदह संवाददाता के अनुसार जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ कादर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अन्य मंदिरों का कपाट बंद कर दिया गया। इसके बाद भी शिवभक्तों ने गर्भगृह के बाहर से भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। अधिकांश शिवभक्तों ने अपने-अपने घरों में ही पूजन-अर्चन किया। सेवराई संवाददाता के अनुसार देवकली शिव मंदिर, सतरामगंज बाजार, सेवराई, मिश्रवलिया, गोड़सरा, चित्र का डेरा, बरेजी, मनिया सहित अन्य शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए गहमर स्थित नरवा घाट पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। भोर से ही गंगा घाट पर स्नान-ध्यान-दान का सिलसिला शुरू हो गया था। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार सावन के अंतिम दिन सोमवार को इलाके के अलग-अलग शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इसी तरह मुहम्मदाबाद, औड़िहार, सैदपुर, सादात, कासिमाबाद, जमानिया, सुहवल, करंडा, दिलदारनगर, दुबिहा, देवकली, नंदगंज, भीमापार, बिरनो आदि क्षेत्रों में भी अधिकांश लोगों ने घरों में ही भगवान शंकर का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed