{"_id":"6a971d52ef1e8e1c2f050f35","slug":"dengue-patient-found-in-devaitha-door-to-door-screening-for-fever-patients-conducted-in-the-village-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-159356-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: देवैथा में मिली डेंगू की मरीज, गांव में हर घर जाकर की गई बुखार पीडि़तों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: देवैथा में मिली डेंगू की मरीज, गांव में हर घर जाकर की गई बुखार पीडि़तों की जांच
विज्ञापन
नगदीलपुर गांव में लोगों के बीच दवा वितरीत करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
जमानिया। तहसील क्षेत्र के देवैथा गांव में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। गांव की एक महिला के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है।
मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने टीम के साथ देवैथा गांव में कैंप लगाकर जांच व उपचार शुरू कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पड़ताल और आवश्यक जांच की गई।
इसके साथ ही पंचायती राज विभाग के सहयोग से नालियों की व्यापक साफ-सफाई करवाकर ब्लीचिंग पाउडर और लार्विसाइड दवा का छिड़काव कराया गया। शाम होते ही गांव में मच्छरों के खात्मे के लिए फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि देवैथा के साथ-साथ अन्य गांवों में भी रोकथाम के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह के समय दरौली गांव में साफ-सफाई और दवाओं का छिड़काव कराया गया, वहीं पुराने मामलों को ध्यान में रखते हुए महली गांव में भी शाम और रात के समय विशेष फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। संवाद