फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration on not getting DAP and Urea

Ghazipur News: डीएपी और यूरिया नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

Fri, 16 Dec 2022 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on not getting DAP and Urea
इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने किसानों में डीएपी, यूरिया खाद का वितरण शीघ्र कराने आदि सवालों को लेकर नोनहरा स्थित सम्राट अशोक लाट मैदान में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरना सभा में इंनौस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों ने खेत, खेती और किसान को तबाही की ओर ढकेल दिया। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। सरकार शिक्षा और रोजगार को मौलिक अधिकार का दर्जा नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब किसानों को डीएपी खाद, कीटनाशक दवाओं और बीज की जरूरत है वह समय से नहीं मिल पा रहा है। डीएपी के अभाव में किसानों के गेहूं की बुआई पिछड़ गई है। भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही है। अंत में एसओ को जिलाधिकारी और सहायक निबंधक अधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसके बाद खाद बंटना शुरू हो गई। धरना सभा में योगेश उपाध्याय, इंनौस के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार भारती, प्रमोद कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, जीतू यादव, मनोज कुमार मिश्र, प्रेमचंद कुशवाहा, रमेश यादव, दिवाकर, सुदामा यादव, झूरी राम, अजित एवं सोनू वर्मा ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed