फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demands roared accountant

मांगों को लेकर गरजे लेखपाल

Mon, 29 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demands roared accountant
सदर तहसील परिसर में लेखपाल संघ के धरना में बोलते पदाधिकारी लालता सिंह यादव।
 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से सदर तहसील में चल रहा धरना छठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान लेखपाल अपनी मांगों के समर्थन में जमकर गरजें। बीते 23 अगस्त से पूर्ण कार्य का बहिष्कार कर वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे है। 
विज्ञापन



जनपद में आई बाढ़ की विभीषिका को देख कुछ दिन पूर्व आए लोक निर्माण और सहकारिता मंत्री शिवपाल यादव ने लेखपालों से धरना समाप्त कर कार्य पर लौटने का निर्देश दिया था। साथ ही जिलाधिकारी को निर्देश दिया था कि कार्य पर नहीं लौटने वाले लेखपालों के बस्ते रखवा लिए जाए। इसके बावजूद भी लेखपालों ने निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए अपनी छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना जारी रखा। छठवें दिन भी जारी धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक अधिकारियों को सौंपा गया। इसके बाद शासन और प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच हुई वार्ता विफल रही। इसके फल स्वरूप लेखपालों को विवश होकर अपनी मांगों के समर्थन में धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ा।
विज्ञापन


कहा कि वेतन विसंगति को दूर करने के साथ लेखपालों की शैक्षिक योग्यता स्नातक किया जाए। साथ लेखपालों का पद नाम परिवर्तन कर राजस्व उपनिरीक्षक करने के साथ वेतनमान 5200 से 20200 ग्रेड पे 2800 हो। लेखपालों को सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराया जाए। स्थानांतरण निधी में संशोधन हो तथा एक राजस्व निरीक्षक पर पांच लेखपाल की व्यवस्था दी जाए। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2005 से पूर्व नियुक्त लेखपालों को पूरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिया जाए। झिंगुरी राय, रामलखन, करुणा कांत शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, जोखन, संजय पांडेय, रामधारी,   वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed