{"_id":"4dafb6e86ae0e2210be1c4996330f703","slug":"demands-on-believers-assurance-encompass-end-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मानने के आश्वासन पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मानने के आश्वासन पर धरना समाप्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से पांच सूत्रीय मांगों के संदर्भ में दो दिन से विकास भवन परिसर में धरना दिया जा रहा था। मंगलवार की शाम जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा कर्मचारी नेताओं से लिखित वार्ता के
क्रम में तत्काल तीन मांग मान लिए जाने एवं दो अन्य मांग अधिसूचना समाप्त होते ही कर दिए जाने के लिखित आश्वासन पर कर्मचारियों की ओर से आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से वार्ता करने गए प्रतिनिधिमंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह, राकेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, शाहिद परवेज,
विज्ञापन
प्रमोद उपाध्याय एवं विजय नारायण यादव द्विपक्षीय वार्ता में उपस्थित रहे। वार्ता के बाद बीएसए ने धरनास्थल पर उपस्थित होकर कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि आंदोलनरत किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई भी विद्वेषात्मक कार्रवाई नहीं की
जाएगीी। कर्मचारी-शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण शीघ्र करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष सिंह, बालकिशुन, अभय सिंह, हनुमान यादव, बृजेश यादव, हीरा यादव, मनोज सिंह, रामवृक्ष आदि उपस्थित थे।