फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for underpass halted work on Greenfield Expressway

Ghazipur News: अंडरपास की मांग, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का रुकवाया कार्य

Tue, 31 Dec 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for underpass halted work on Greenfield Expressway
लठ्ठूडीह। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के नीचे अंडरपास की मांग को लेकर विशंभरपुर और करकटपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को पिलर के पास चल रहे कार्य को रुकवाया दिया। साथ ही समस्या निस्तारण को लेकर धरना-प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर से हाजीपुर तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य एनएचएआई द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि डीपीआर बनाते समय विभाग के लोगों द्वारा क्षेत्रीय जनता से संपर्क नहीं किया गया। मनमाने तरीके से डीपीआर बनाकर दिया गया, जिससे रास्ते की समस्या खड़ी हो गई है। विशंभरपुर और करकटपुर गांव के ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास न होने से गांव में आवागमन का रास्ता ही बंद हो जाएगा। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्य रोकने की सूचना पर मुहम्मदाबाद तहसील प्रशासन और करीमुद्दीनपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेता जनार्दन राय सहित मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गांव का पंचायत भवन व प्राइमरी विद्यालय सड़क की दूसरी तरफ है।
ऐसे मेें बच्चों की जहां पढ़ाई बाधित होगी, वहीं पंचायत भवन तक आवागमन करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण खेतों तक नहीं पहुंच सकेंगे। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद जल्द ही समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। तब- जाकर धरना- प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed