फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for re-stopping of trains at Gahmar railway station

Ghazipur News: ट्रेनों के गहमर रेलवे स्टेशन पर फिर से ठहराव करने की मांग

Fri, 05 Jan 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for re-stopping of trains at Gahmar railway station
सेवराई। संयुक्त रेल ठहराव समिति के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को गहमर स्टेशन अधीक्षक को पत्रक सौंपा। ट्रेनों के गहमर रेलवे स्टेशन पर पुनः ठहराव करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 16 जनवरी को रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी। सदस्यों ने बताया कि गहमर गांव सैनिक बाहुल्य है। लेकिन 11 सितंबर 2022 को रेलवे के अधिकारियों के द्वारा मौखिक और लिखित तौर पर साकारात्मक आश्वासन देने के बावजूद भी अभी तक इस्लामपुर नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, जयनगर आनंदविहार गरीबरथ एक्सप्रेस और कामख्या भगत कि कोठी एक्सप्रेस का ठहराव गहमर स्टेशन पर पुनः बहाल नहीं किया गया है और ब्रह्मपुत्र मेल के ठहराव पर भी अभी तक कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया है और ना ही किसी प्रकार कि सूचना दी गई। भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि 15 जनवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो पूरा गहमर गांव के लोग 16 जनवरी से रेलवे स्टेशन पर आकर शांतिपूर्ण तरीके से रेल चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed