फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deendayal's philosophy relevant

दीनदयाल का दर्शन प्रासंगिक

Mon, 25 Sep 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर मिश्रबाजार स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की तीन वर्ष की प्रमुख योजनाओं और प्रदेश सरकार के बड़े फैसले से संबंधित बुकलेट का वितरण किया गया।  
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज कुशवाहा के चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मानवीय दर्शन की आज के युग में प्रासंगिकता विषयक गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी की दृष्टि समतामूलक थी। वह सनातन परंपरा के आधुनिक राजदूत थे। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत, सरोज कुशवाहा, गिरजाशंकर पांडेय, कुंवरबहादुर सिंह, शशिकांत शर्मा, शैलेंद्र सिंह, आभा राय, राजन मौर्य, साधना राय, कौशल्या सिंह आदि थे। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अंशिका कुशवाहा, प्रज्ञा राय, अंजली पाल, नेहा यादव, अर्पणा उपाध्याय, अनुष्का शर्मा, दीक्षा पाल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बड़ी नहर स्थित श्रीप्रकाश सिंह के आवासीय परिसर में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया एवं मंडल अध्यक्ष विष्णुप्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जयंती मनाई। इस मौके पर जमानिया विधायक सुनीता सिंह के प्रतिनिधि परीक्षित सिंह, भदौरा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, डा. कमरुद्दीन खां आदि मौजूद थे। सैदपुर और भीमापार संवाददाता के अनुसार जयंती भाजपा के सादात दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भीमापार स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर मनाई गई। इस अवसर पर  जिला उपाध्यक्ष रघुवंश उर्फ पप्पू सिंह, सुदामा राम, मारकंडेय चौहान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लालपरीखा पटवा एवं संचालन अभय सिंह ने किया। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार जखनिया विकास खंड के चुरामनपुर गांव में जयंती के अवसर पर चौपाल लगाकर लोकगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान भुवाल यादव, लोकगीत कलाकार रामअवध यादव आदि मौजूद थे। बिरनो संवाददाता के अनुसार भड़सर स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कुंवर रमेश सिंह पप्पू, मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय, संतोष सिंह, अवधेश राजभर आदि थे। अध्यक्षता गोवर्धन बिंद तथा संचालन अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed