फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   deed for Greenfield Express started

Ghazipur News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस के लिए बैनामा शुरू

Thu, 01 Dec 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
deed for Greenfield Express started
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के अधिग्रहीत जमीन को लेकर बृहस्पतिवार को विभिन्न तहसीलों में बैनामा शुरू हुआ। पहले दिन अधिकारियों ने काश्तकारों को माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया। सदर तहसील में पांच काश्तकारों ने बैनामा कराया। जिसमें अख्तियारपुर के दो और महमूदपुर के तीन काश्तकार शामिल हैं। इस दौरान सदर तहसीलदार अभिषेक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अभिषेक कुमार का कहना है कि अब नियमित बैनामा कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, पहले दिन तीन गाटा के चार काश्तकारों ने एक बैनामा किया। तहसील के प्रथम बैनामा करने वाले काश्तकारों का उप जिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया व उनका मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

शासन की अति महत्वाकांक्षी एनएच 31 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए तहसील इलाके की जमीन अधिग्रहित की गई है। तहसील क्षेत्र के सैदाचक गांव के काश्तकार विद्या देवी पत्नी जनार्दन, प्रमोद कुमार व प्रेमशंकर पुत्रगण जनार्दन व विनोद पुत्र राजनारायण ने करीब तीन बीघा भूमि का बैनामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके एवज में काश्तकारों को एक करोड़ 81 लाख 92 हजार रुपया उनके बैंक खातों में कार्यदायी संस्था की ओर से भुगतान किया जाएगा। तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार एनएच 31 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए जमीन का बैनामा कराने का कार्य शुरू हो गया। अब नियमित तेजी से बैनामा का कार्य करा कर अधिग्रहण समय से पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed