{"_id":"69d6a4b840ad823ce80918b4","slug":"deckhands-hand-found-on-fifth-day-dna-testing-to-follow-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-150288-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पांचवें दिन मिला खलासी के हाथ का पंजा, होगी डीएनए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पांचवें दिन मिला खलासी के हाथ का पंजा, होगी डीएनए जांच
विज्ञापन
सुहवल। हमीद पुल पर हुए हादसे के पांचवें दिन बुधवार को गंगा किनारे दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया। सडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद डूबे ट्रेलर के केबिन से खलासी बिट्ठल गुप्ता (20) निवासी गोरखपुर के दाहिने हाथ का पंजा बरामद किया गया। बेटे के अवशेष को देखते ही पिता संजय गुप्ता खुद को संभाल नहीं सके और फूट-फूटकर रो पड़े। मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
पुलिस ने बरामद अवशेष को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, केबिन में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की मदद मांगी गई है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शनिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रेलर पिकअप से टकराने के बाद वीर अब्दुल हमीद पुल से गंगा में गिर गया था। हादसे में चालक राजन यादव का शव अगले दिन मिल गया, लेकिन खलासी का शव ट्रेलर के केबिन में फंसा था। लगातार पांच दिन पानी में रहने से स्थिति बेहद जटिल हो गई है।
एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार पांच दिनों से ट्रेलर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। तेज बहाव और गहराई के चलते राहत कार्य बेहद कठिन रहा। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे टीम को केबिन तक पहुंचने में सफलता मिली और काफी प्रयास के बाद पंजा बाहर निकाला जा सका। पानी में लंबे समय तक फंसे रहने से शव की स्थिति खराब हो चुकी है, जिससे उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने इसके लिए एनडीआरएफ को बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही नदी में डूबे ट्रेलर को बाहर निकालना भी बड़ी चुनौती बनी है।