फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of a middle aged man by drowning in the Ganges

Ghazipur News: गंगा में डूबकर अधेड़ की मौत

Mon, 29 May 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Death of a middle aged man by drowning in the Ganges
कोतवाली क्षेत्र के बलुआ पक्का घाट पर रविवार को गंगा स्नान करते समय डूबकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलदारनगर बाजार निवासी दिलीप कुमार गुप्ता (50) किसी के शवदाह कार्यक्रम में शामिल होने जमानिया आए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद स्नान करने के लिए गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। साथ में आए लोगों की नजर पड़ी तो तत्काल उन्हें बचाने के लिए इधर उधर तलाश करने लगे।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद लोग दिलीप कुमार गुप्ता को पानी से बाहर निकाले और उपचार के लिए पीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीएचसी प्रभारी चिकित्सक रवि रंजन ने बताया कि डूबे हुए अधेड़ को उपचार के लिए लाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन

000000
फोटो
00000अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रैक्टर

भीमापार। स्थानीय बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर रविवार की दोपहर अनियंत्रित होकर दुकान के बाहर लगे करकट और दीवार को तोड़ते हुए में अंदर जा घुसा। इस घटना से दुकान के बाहर रखा करीब दो लाख रुपये के ग्रेनाइट पत्थर और मार्बल क्षतिग्रस्त होन के साथ दुकान को भी क्षति पहुंची। हादसा इतना जोरदार था कि दुकान का मालिक और ड्राइवर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने बताया कि ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हो गया। आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों तथा राहगीरों में अफरातफरी मच गई। भीमापार पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ओझा ने बताया कि हादसा कैसे हुआ और दुकानदार का कितना नुकसान हुआ है, यह जांच के बाद ही तय हो पाएगा। संवाद


बस में घुसी बाइक, महिला घायल
दुल्लहपुर। स्थानीय थाना से 50 मीटर दूर रोडवेज बस के पीछे से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई। पुलिस कर्मियों ने इलाज कराकर घर भेज दिया। मालूम हो कि बिरनो थाना क्षेत्र के जयरामपुर बिठौरा गांव निवासी आदित्य शुक्ला अपनी बड़ी मां अंतिमा देवी को लेकर आजमगढ़ से अपने घर जा रहे थे। थाना से कुछ ही आगे पहुंचे कि आगे चल रही रोडवेज बस में ब्रेक लगने के कारण बाइक पीछे से बस में भीड़ गई। बाइक पर बैठी अंतिमा देवी अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो गई। पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल महिला को उठाकर सड़क के किनारे करते हुए चिकित्सक को बुलाकर उनका इलाज कराया। घटना से घबराए आदित्य ने सूचना परिजनों को दी। कुछ देर बाद महिला के होश में आने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर घर लौट गए। संवाद

000000
पिकअप के टक्कर से बाइक चालक घायल
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूइन मोड़ पर रविवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बाइक चालक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ग्राम बहादुरपुर निवासी आशुतोष शर्मा (25) पुत्र कमलेश शर्मा किसी कार्यवश स्टेशन बाजार होते हुए बरुइन तरफ जा रहा थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन के चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पिकअप को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed