फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack on BJP leader at shop

Ghazipur News: दुकान पर भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on BJP leader at shop
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर में दुकान में बैठे भाजपा नेता पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी लेकिन एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता सोमवार की सुबह थाने पर पहुंच गए। उन्होंने 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की।भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य व क्रय-विक्रय समिति जंगीपुर के संचालक रामलखन मौर्य (38) का जनसेवा केंद्र है। उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम वे जनसेवा केंद्र पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान 12-15 अज्ञात लोग उनकी दुकान पर आए। सभी मुंह बांधे थे। अचानक उन्होंने लाठी-डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर अमारी रेलवे फाटक की ओर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना देने के एक घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसे लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने मांग की कि 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस की ओर से तत्परता नहीं दिखाई गई। यदि सक्रियता दिखाई होती, तो हमलावर अब तक पुलिस गिरफ्त में होते। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, विजय त्रिपाठी, गुलाब कुशवाहा, रामाश्रय चौहान, सरवन सिंह आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed