फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack on a young man sleeping outside the house

घर के बाहर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला

Mon, 13 Jul 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man sleeping outside the house
दुबिहा। बरेसर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव में मकान के बाहर सो रहे एक युवक को जान से मारने की नियत से बदमाशों ने रविवार की रात धारदार हथियार से गर्दन पर वारकर घायल कर दिया। घायल के शोर मचाने पर जब-तक परिजन पहुंचते हमलावर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए बाराचवर सीएचसी लाया गया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उपचार के वाराणसी भेज दिया। घायल ने दो की गोपाल प्रजापति (24) मकान के बाहर दरवाजे पर अकेले सो रहा था। जबकि परिजन घर के अंदर थे। देर रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाशों ने युवक के गर्दन के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल के शोर मचाने पर जब-तक परिजन एवं ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई एवं छानबीन में जुट गई। इधर परिजन घायल को उपचार के लिए बाराचवर स्थित सीएचसी लेकर आए। वहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल की स्थिति खराब होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश करने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी
दुबिहा। विद्यापुर (अन्याईपुर) गांव के ग्राम प्रधान को दिनदाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। संयोग रहा कि गोली प्रधान के हाथ को चीरती हुई निकल गई थी। इस मामले में भी नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस अब तक न तो आरोपियों को चिन्हित कर पाई और न ही उन्हें गिरफ्तार कर सकी।
विज्ञापन

पुलिस की निष्क्रियता से हुई दूसरी घटना
दुबिहा। पुलिस की निष्क्रियता से हौसला बुलुंद बदमाश एक बार फिर वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के बजाए निष्क्रिय दिखाई पड़ रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि स्थानीय पुलिस किसी भी घटना को लेकर इतना लापरवाह बनी हुई है कि क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के मित्र पर जानलेवा हमला
दुबिहा। विद्यापुर (अन्याईपुर) गांव के ग्राम प्रधान के मित्र पर हमलावरों द्वारा किए गए जानलेवा हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पुलिस भी दोनों घटनाओं को चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रही है। ऐसे में ग्रामीणों की भी समझ में नहीं आ रहा है कि पंचायत चुनाव से पहले की यह स्थिति है तो चुनाव के दौरान क्या होगी।
घायल की तहरीर परर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा- विनय गौतम, सीओ मुहम्मदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed