फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of jewelery seller found in canal

Ghazipur News: नहर में मिला आभूषण विक्रेता का शव

Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of jewelery seller found in canal
नहर में पटरी पर चालू हालत में मिली बाइक, दूसरे दिन बरामद हुई लाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुइन स्थित दिलदारनगर रजबाहा में शुक्रवार की देर शाम एक आभूषण विक्रेता श्रीकांत वर्मा (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर मौत हो गई। नहर पटरी पर चालू हालत में खड़ी बाइक देख लोगों को घटना की जानकारी हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और नहर बंद कराकर तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह शव मठिया नहर पुलिया के पास से बरामद हुआ। इधर शव देखकर परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुुकार मच गई।
विज्ञापन

देर शाम दिलदारनगर रजबाहा नहर पटरी से लोगों के आने-जाने का क्रम जारी था। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर नहर की पटरी पर चालू हालत में खड़ी बाइक पर पड़ी। देेखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। पता चला बाइक स्टेशन बाजार के मदनपुरा रोड निवासी आभूषण विक्रेता श्रीकांत वर्मा की है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कही पता न चलने पर लोग उसके नहर डूबने की आशंका जताने लगे और घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इधर पुलिस ने नहर बंद कराकर आभूषण विक्रेता ही तलाश शुरू कर दी। देर रात तक तलाश के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी।
दूसरे दिन शनिवार की सुबह उसका शव मठिया नहर पुलिया के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजन धाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


इनसेट

नहर में उतराया मिला अधेड़ का शव



दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास बड़ी नहर में शुक्रवार की रात अधेड़ का शव उतराया मिला। भक्सी गांव निवासी बुच्ची यादव (48) भरवलियां ससुराल आया था। वहां से वह बीते सात जून को घर के लिए निकला था, लेकिन पहुंचा नहीं था। देर शाम नहर में उसका उतराया शव देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed