फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of a young man who had gone to visit fields found

Ghazipur News: खेत घूमने गए युवक का नहर पर मिला शव

Sat, 17 Feb 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had gone to visit fields found
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के तहसील कार्यालय के पास चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली जमानिया-बारा नहर पर शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गहमर कोतवाली क्षेत्र के तहसील कार्यालय के पास चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली जमानिया-बारा नहर पर सुबह युवक का शव मिलने पर लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। जैसे-जैसे यह खबर मिलती चली गई, वैसे-वैसे मौके पर लोगों की भीड़ जुटती चली गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान सेवराई गांव निवासी छट्ठू लाल गुप्ता उर्फ सोनू (40) पुत्र परमहंस गुप्ता के रूप में की। परिजनों के अनुसार छट्ठू लाल गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम खेत पर घूमने गया था। देर रात जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। मृतक छट्ठू लाल गुप्ता के दो पुत्र अभिषेक गुप्ता और आदित्य गुप्ता हैं। गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed