फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of a young man found in the Ganges

गंगा में उतराया मिला युवक का शव

Sun, 06 Nov 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the Ganges
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट पर रविवार को अज्ञात युवक का शव गंगा में उतराया मिला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह घाट पर आस-पास के लोग स्नान करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त वाराणसी के चिरईगांव के शक्करपुर डोमनपुर गांव निवासी बृजेश (23) के रूप में हुई। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed