फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead bodies left from Kathmandu in different ambulances

Ghazipur News: काठमांडू से अलग-अलग एंबुलेंसों शव हुए रवाना

Mon, 23 Jan 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies left from Kathmandu in different ambulances
नेपाल के पोखरा में विमान हादसे में मृत युवकों का शव लेकर परिजन सोमवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। सभी मृतक युवकों के शव चार अलग-अलग एंबुलेंस के माध्यम से परिजन लेकर आ रहे हैं। शव मंगलवार की सुबह तक घर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 15 जनवरी को काठमांडू से पोखरा विमान से जाते समय पोखरा पहुंचने से कुछ देर पहले यति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में बरेसर थाना क्षेत्र के चक जैनब गांव निवासी अनिल राजभर एवं सोनू जायसवाल के साथ अलावलपुर अफगां गांव निवासी विशाल शर्मा एवं धरवां गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा की मौत हुई थी। हादसे में मृत 71 वें शव की शिनाख्त रविवार की देर शाम तक हो गई थी। एकमात्र चक जैनब गांव निवासी सोनू जायसवाल के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सोनू जायसवाल के शव का शिनाख्त करते हुए जिले के चारों मृत युवकों के शव भारतीय दूतावास के माध्यम से चार अलग-अलग एंबुलेंसों से दोपहर लगभग दो बजे काठमांडू से रवाना कर दिया गया है। इस बार सभी एंबुलेंस एवं यहां से गई गाड़ियां बिहार के रक्सौल के रास्ते आ रही हैं। मृतक के परिजन सोनौली बॉर्डर से जब काठमांडू गए थे। उस समय रास्ता काफी खराब होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि भारतीय दूतावास ने शव को भेजने के लिए बिहार के रक्सौल बॉर्डर को चुना गया। मृतकों के शव के साथ दो अलग गाड़ियों में यहां से गए उनके परिजन भी साथ आ रहे हैं। इस घटना के आठ दिन पूरे हो गए हैं । दुर्घटना के दिन से ही मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नेपाल गए परिजनों को भी वहां पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हैं। आशा जताई जा रही है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे से पहले सभी के शव उनके गांव पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed