{"_id":"c297cbccdd6fb073a119badde979279f","slug":"day-100-farmers-bought-seed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 100 किसानों ने खरीदे बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 100 किसानों ने खरीदे बीज
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसमी सब्जी के संकर प्रजातियों पर लागू डीबीटी योजना की कवायद उद्यान विभाग ने शुरू कर दी है। उद्यान विभाग के परिसर में शुक्रवार को चयनित संस्थाओं ने संकर प्रजातियों की लौकी, करैला, तरोई, खीरा बीज के स्टाल लगाए थे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 100 किसानों ने लौकी और करैला के बीज की खरीदारी की।
उद्यान विभाग की ओर से शुरू हुई डीबीटी (डायरेक्ट बेनफिट ट्रांसफर) का लाभ जिले के किसानों तक पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2015-16 के तहत मौसमी सब्जियों की संकर लौकी, संकर करैला, संकर तरोई, संकर खीरा की खेती चार मंडा से 16 मंडा तक के भूखंड पर करने वाले किसानों को 4 से 8 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानाें को ऑनलाइन पंजीकरण के साथ इन सब्जियों के बीज विभाग से ही लेने थे। इसी क्रम में विभाग की ओर से चयनित संस्थाओं का स्टाल परिसर में लगाया गया था। इसके तहत किसानों ने मौसमी सब्जियों के संकर प्रजातियों के बीज की खरीदारी की। इस संबंध में उद्यान अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि चयनित संस्थाओं का स्टाल परिसर में लगाया गया था। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सौ किसानों ने संकर प्रजातियों के बीज की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
नकद मूल्य पर क्रय किए गए बीज की रसीद कार्यालय में जमाकर किसान अनुदान का लाभ ले सकते हैं। 20 फरवरी को भी संस्थाओं के स्टाल परिसर में लगाए जाएंगे। किसान अनुदान का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।