{"_id":"5963befa4f1c1ba5288b4699","slug":"darshan-puja-till-late-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम तक चला दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम तक चला दर्शन-पूजन
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
मरदह के महाहर धाम पर दर्शन के लिए लाइन में खड़े कावरियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालय भी भक्तों से गुलजार रहे। सुबह से मंदिरों में शिव के दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने भोले का जलाभिषेक करने के साथ ही उनके चरणों में भांग, धतूरा आदि प्रसाद अर्पित कर उनसे अपने और परिवार के लिए मंगल की कामना की। भक्तों द्वारा भोले भंडारी का जयघोष किए जाने से माहौल शिवमय बना रहा।
मरदह संवाददाता के अनुसार महाहर धाम पर सोमवार की भोर से ही शिव के दीवानों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। नौ बजते-बजते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। जलाभिषेक के लिए काफी लंबी लाइन लगी थी। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा। मंदिर के द्वार पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को एक के बाद एक जलाभिषेक कराया जा रहा था।
करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नागेश्वर महादेव मंदिर, ऊंचाडीह, बूढ़वा महादेव, झारखंडे महादेव तथा लखेश्वरडीह और कामेश्वर नाथ धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। जमानिया-मतसा संवाददाता के अनुसार महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वर नाथ के मंदिर में भक्तों भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों पर भक्तों का रेला उमड़ा। देवकली संवाददाता के अनुसार बाबा चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन में दर्शन-पूजन करने वाले श्रदालुओं भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गूंजयमान रहा।