फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dala Chhath: After inspecting the ghats, the DM saw the arrangements

घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Fri, 28 Oct 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dala Chhath: After inspecting the ghats, the DM saw the arrangements
गाजीपुर। डाला छठ त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शहर के ददरीघाट, चीतनाथ घाट, छोटा महादेव मंदिर के पास घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। नाव, गोताखोरों, पुलिसकर्मियों के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने के साथ नाविकों एवं गोताखोरों को पहचानपत्र जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सभी घाटों पर अस्थायी कपड़ा चेंजिंग रूम बनवाने व घाटों पर जाने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि घाटों पर किसी प्रकार की दुकानें न लगाईं जाए जिनसे भीड़ होने की संभावना हो। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिले के प्रमुख घाटों पर एंबुलेंस सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। ऐसे घाट जहां भीड अधिक होती है वहां कंट्रोल रूम-खोया-पाया केंद्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने को कहा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी, सुशीललाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, तहसीलदार सदर एवं अन्य संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे। खानपुर संवाददाता के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त एवं उप जिलाधिकारी सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता ने घाटों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि नदियों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए गंगा में छोटी और बड़ी नाव से बैरिकेडिंग की जाएगी। सभी नाव पर नाविक के अलावा दो-दो गोताखोरों की व्यवस्था होगी। सभी घाटों पर आने वाले सभी रास्तों और चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत की तरफ से सफाई कर्मियों की व्यवस्था की गई है। गंगा नदी में 30 और 31 को नाव के चलने पर रोक रहेगी। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी मल्लाहों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed