फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dal Chhath: Officers took stock of cleanliness of Ganga Ghats by boat

डाला छठ: नाव से गंगा घाटों की साफ-सफाई का अफसरों ने लिया जायजा 14-57-05

Sat, 07 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dal Chhath: Officers took stock of cleanliness of Ganga Ghats by boat
जमानिया। डाला छठ के मद्देनजर गंगा घाटों की साफ-सफाई अभी से शुरू कर दी गई है। शनिवार को नगर पालिका प्रशासन के दर्जनों कर्मचारियों ने गंगा घाटों की जमकर सफाई की। महीनों से पड़े कूड़े एवं गंदगी को हटाया गया। घाट पर नदी के पानी में फैली गंदगी को भी साफ किया गया। तहसीलदार और सीओ ने नाव से घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

छठ के पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन घाटों की साफ-सफाई में जुटा हुआ है। नगर के साधू घाट, कंकड़वा घाट, परशुराम जमदग्नि ऋषि घाट, मुनान घाट आदि पर अर्घ्य दान के बाद व्रतियों के साथ-साथ श्रद्धालु भी पूजन-अर्चन करते हैं। परिषद की ओर से नगर स्थित गंगा नदी सहित विभिन्न चिन्हित स्थान जहां छठ पूजा किया जा जाता है उनकी सफाई का काम शुरू कर दिया है। नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर ने बताया कि छठ घाट पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था करने को लेकर छठ घाटों के रास्ते एवं नदी तक पहुंचने वाले पथों में भी बांस-बल्ली लगाई जाएगी। हाल ही में आए सीओ ने छठ व्रत को देखते हुए तहसीलदार आलोक कुमार सहित नपाकर्मियों के साथ नगर स्थित गंगा नदी के विभिन्न तटों का निरीक्षण किया। इसके बाद सीओ हितेंद्र कृष्ण ने सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न दिशा-निर्देश कोतवाल राजीव कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय को दिया। घाटों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था और व्रती महिलाओं में उचित दूरी बनाने सहित नदी के अंदर बैरिकेडिंग कराए जाने का निर्देश दिया। घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी बैरिकेटिंग कर चार पहिया वाहनों को पूरी तरह से वर्जित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed