फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cylinder fire, household items including 60,000 cash burnt

Ghazipur News: सिलिंडर से लगी आग, 60,000 नकदी समेत गृहस्थी का सामान जला

Mon, 01 Apr 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cylinder fire, household items including 60,000 cash burnt
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के राजगीरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लगने के कारण रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। साथ ही बगल में स्थित पीड़ित के मकान में भी आग लग गई। आग लगने के कारण 60,000 हजार रुपये नकदी समेत गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। आग के कारण पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करके किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित प्रधान राम ने बताया कि रात में गैस सिलिंडर पर खाना पकाया जा रहा था। इसी दौरान रेगुलेटर में आग पकड़ लिया। यह देखकर मौके पर मौजूद चीखते हुए झोपड़ी से बाहर निकले, तब तक आग पूरी झोपड़ी में फैल चुकी थी। आग लगने के कारण रिहायशी झोपड़ी जल गई। वहीं बगल में स्थित पक्का मकान भी अगलगी का शिकार हो गया। बांस की फट्टी से किसी तरह गैस सिलिंडर को झोपड़ी के बाहर निकाला गया। इसके बाद उसके ऊपर पानी, बालू डाला गया। साथ ही अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करके आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझ जाने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट होने से बच गया। बिटिया कुसुम के हाथ पीले करने के लिए समूह से 60,000 रुपये लोन का पैसा मैंने झोपड़ी में रखा था। साथ गहने और गृहस्थी का सामान था। अगलगी के कारण पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर चौहान, लेखपाल सौरभ सिंह, कानूनगो ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

000000
आग लगने से सात बकरियों की मौत
मरदह। थाना क्षेत्र के गजपतपुर गांव में बिजली पोल के स्पार्किंग से निकली चिंगारी के कारण बैजनाथ राम की झोपड़ी में आग लग गई। इसके कारण सात बकरियों की मौत हो गई। बैजनाथ राम की झोपड़ी के बगल में बिजली का पोल स्थित है। ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। इसके कारण कारण अगल-बगल की झोपड़ियां जलने से बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed