फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cyclist student died after being hit by scorpio

स्कार्पियो के धक्के से साइकिल सवार छात्र की मौत

Mon, 07 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
cyclist student died after being hit by scorpio
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रजादी पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर जा रहे छात्र की स्कार्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। उधर सूचना के बाद स्कार्पियो को बरामद करने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मुड़वल एकला गांव निवासी विपिन पाल (16) 11वीं कक्षा का छात्र था। वह साइकिल से डिलिया में कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रजादी स्थित पेट्रोल पंप के सामने गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रही स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विपिन पाल साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और साइकिल स्कार्पियो में फंस गई। कुछ दूर जाकर स्कार्पियो चालक साइकिल को सड़क किनारे फेंक कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्कार्पियो को सैदपुर में पकड़ कर कब्जे में ले लिया। इधर घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय आंकुसपुर के पास विपिन की मौत हो गई। विपिन दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। मृत छात्र के पिता महेंद्र पाल ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि स्कार्पियो को पकड़ लिया गया है। चालक हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed