फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cyclist dies after being crushed by a dumper

डंफर से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being crushed by a dumper
थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव के पास गाजीपुर- जमानिया- सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे डंपर से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। जब तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

मेदिनीपुर गांव निवासी अभिषेक पांडेय (16) साइकिल से गांव की चट्टी पर समोसा खाने गया था। वह दुकान से समोसा खाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के धक्के से साइकिल का अगला हिस्सा डंपर में फंस गया और किशोर की कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद जब- तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। वह एक स्कूल में कक्षा दस का छात्र था, जबकि बड़ा भाई नगर में रहकर पढ़ाई करता है। पिता पंकज पांडेय प्राइवेट काम करते हैं। घटना के बाद से ही मां पिंकी पांडेय रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि डंपर और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed