फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cut window in the Union Bank robbery

खिड़की काट कर यूनियन बैंक में चोरी

Sat, 31 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 31 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cut window in the Union Bank robbery
नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के सरहुला हाल्ट के पास स्थित यूनियन बैंक आफ  इंडिया की शाखा की खिड़की शुक्रवार की रात गैस कटर से काट कर चोर बैंक से दो सीसी कैमरा, दो कंप्यूटर तथा दो मानीटर चुरा ले गए। यही नहीं चोरों ने गैस कटर से कैश बाक्स को भी  काटने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


इसके चलते कैश बाक्स में रखे साढ़े पांच लाख बच गए। घटना से इलाकाई पुलिस रात भर बेखबर रही। शनिवार की सुबह बैंक पहुंचे अधिकारियों को जब चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फ्रिंगर प्रिंट स्पर्ट की टीम ने जांच कर छाप ली। इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के चलते शनिवार को पूरे दिन बैंक में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन



शुक्रवार की रात चोर बैंक कीशाखा के पीछे लगी लोहे की खिड़की को गैस कटर से काट कर अंदर घुस गए। इसके बाद बैंक शाखा के अंदर लगे दो सीसी कैमरा और उसका मानीटर खोल लिया। गैस कटर से लाकर काटने की भी कोशिश की गई। असफल रहने पर वह बैंक में लगे दो कंप्यूटर और दो मानीटर उठा कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



 शनिवार की सुबह जब बैंक के कर्मचारी शाखा पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। बैंक की खिड़की टूटी हुई थी। सीसी कैमरा, कंप्यूटर तथा मानीटर गायब था। कैश बाक्स गैस कटर से क्षतिग्रस्त दिखा। कर्मियों ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक पुनीत महतो को दी। कुछ ही देर बाद शाखा प्रबंधक बैंक पहुंच गए। नगसर थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह भी दलबल के साथ बैंक पहुंचे और मुआयना कर बैंक प्रबंधक से घटना की सिलसिलेवार जानकारी ली। थानाध्यक्ष का कहना था कि बैंक के कैश बाक्स में रखी गई नकदी सुरक्षित बताई गई है। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जल्द से जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे और घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed