फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Culture test will be done soon in medical college

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में जल्द ही होगी कल्चर जांच

Tue, 04 Jul 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Culture test will be done soon in medical college
विटामिन 12 और विटामिन डी के साथ इंफरटिलिटी प्रोफाइल की होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक सप्ताह में कल्चर की जांच शुरू हो जाएगी। यहीं नहीं विटामिन 12 और विटामिन डी के साथ इंफरटिलिटी प्रोफाइल की भी जांच होगी। ऐसे में अब मरीजों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों का न तो चक्कर काटना पड़ेगा, न ही आर्थिक दंश झेलना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था सुदृढ़ करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं आस-पास के जनपदों से आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करने के लिए धीरे-धीरे व्यवस्थाओं को ठीक किया जा रहा है। यहीं नहीं जांच का दायरा बढ़ाने के लिए भी ठोस कदम उठाने के साथ अत्याधुनिक जांच मशीनों से लैस करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में ब्लड कल्चर की जांच शुरू करने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इससे बैक्टीरिया, फंगल या फिर वायरस की पहचान आसानी से हो सकेगी। कल्चर जांच से शरीर के भीतर बढ़ने वाले इंफेक्शन को भी पहचाना जा सकता है। इस टेस्ट में किसी भी वायरस, बैक्टीरिया की ग्रोथ कराकर उसकी ताकत को भी मापा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर को इस जांच से यह पता चलता है कि शरीर में ऐसा संक्रमण तो नहीं, जो पूरे शरीर को संक्रमित कर रहा है। इसके अलावा विटामिन 12 और विटामिन डी के साथ-साथ मरीज की इंफरटिलिटी प्रोफाइल की भी जांच आसानी से हो सकेगी। इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह में यह सब जांच अस्पताल में शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed