फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

बुद्ध ने संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया

Wed, 26 May 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
cultural
देवकली। गौतम बुद्ध की 2584वीं जयंती कोरोना महामारी के चलते सामूहिक कार्यक्रम को स्थगित करके घर-घर मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध ने मानव समाज को एक सूत्र में पिरोया।
विज्ञापन

छावनी लाइन में स्थापित प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि विश्व के 66 देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं लेकिन अपने देश में महामानव उपेक्षित हैं। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके विचारों एवं उपदेशों पर चलकर संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा, पूर्व ग्राम प्रधान उर्मिला कुशवाहा, अजय कुशवाहा, राजनाथ कुशवाहा ने माल्यापर्ण किया। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा एवं युवा नेता राजेश कुशवाहा ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। नूरपुर में रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने अपना संपूर्ण जीवन जात-पात, ऊंच-नीच को समाप्त करने में लगा दिया। देवकली में अशोक कुशवाहा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सामूहिक कार्यक्रम स्थगित करके घर-घर मनाया गया। इस अवसर पर नरेंद्र मौर्य, डा. शैलेंद्र सिंह, डा. आकांक्षा सिंह, निशा मौर्या, लक्ष्मी देवी, अभिषेक सिंह, देवेंद्र सिंह, हर्ष, सेजल, पूजा, रीमा ने चित्र पर माल्यापर्ण किया। सिधौना, बभनौली, बेलहरी, अनौनी, गोरखा, जमीनसंदल आदि गांवों में जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed