फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cruelty against daughters: 107 incidents of rape in 3 years

बेटियों के साथ दरिंदगी: 3 साल में दुष्कर्म की 107 घटनाएं

Mon, 09 Dec 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cruelty against daughters: 107 incidents of rape in 3 years
गाजीपुर। शिक्षा, जागरूकता और सख्ती के बाद भी दुष्कर्म की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आंकड़ों पर नजर करें तो बेटियां महफूज नहीं हैं।पिछले तीन वर्ष में 107 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं हैं। इनमें अधिकांश आरोपी पीड़िताओं के परिचित, संगे-संबंधित ही निकल रहे हैं, जो रिश्तों को कलंकित कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों की तुलना में नाबालिगों के साथ हैवानियत की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस वर्ष 35 दुष्कर्म की घटनाओं में 20 पीड़िताएं नाबालिग हैं। आरोपियों में अधिकांश पीड़िताओं के मित्र, परिचित, करीबी और संगे-संबंधित, पड़ोसी हैं। इन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन, दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर हर कोई सहमा हुआ है।
विज्ञापन

ताजा मामला शनिवार की रात सामने आया है। नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 52 वर्ष के व्यक्ति के दुकानदार ने गांव की ही 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे ने पीड़िता को बहला फुसलाकर दुकान में बुलाया, फिर शटर अंदर से बंद कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पांव बांधने के बाद हैवानियत की। अपने गुनाहों को छुपाने के लिए पीड़िता को चार फीट ऊंचे पटरी पर छुपा दिया। हालांकि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed