फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicle thieves busted

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 03 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thieves busted
सदर कोतवाली पुलिस ने सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चुराई गई आठ बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


 गिरोह के सदस्य पूर्र्वांचल के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ सहित अन्य जिलों में सक्रिय थे। मंगलवार को पुलिस आफिस में पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने पकड़े गए अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर कमल किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर शाम सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ अलग-अलग छापेमारी करते हुए अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना सुधीर पासी नोनहरा, अनिल राजभर निवासी बल्लीपुर बिरनो, सोनू कुमार बरही मरदह, धर्मेंद्र पासी मरदह तथा राजू राजभर खजुरगांव कासिमाबाद का रहने वाला है।

इन आरोेपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चुराई गई आठ बाइक बरामद की है।  एसपी ने बताया कि वाहन चुराने के बाद इन्हें वे ऐसी जगह पर खड़ा कर  देते थे जहां पर कई वाहन खड़े रहते थे।


घटना के कुछ घंटे बाद ये इन्हें अपने ठिकानों पर ले जाते थे। बाद में इन वाहनों को अन्य प्रदेशों में ले जाकर 5 से 10 हजार में बेच देते थे। कप्तान ने गिरोह को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed