फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rs 2 lakhs stolen from shop

दूकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

Tue, 30 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rs 2 lakhs stolen from shop
Jail
बरेसर थाना क्षेत्र के बरेसर बाजार में सोमवार की रात खाद की दूकान का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये नकदी के साथ ही एक सोने की अंगूठी उठा ले गए। वहीं चोर चौराहा स्थित एक मेडिकल की दूकान में चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। चोरी की इस घटना से दूकानदारों में भय व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


दहेंदू गांव निवासी झारखंडेय सिंह कुशवाहा की बरेसर बाजार में खाद-बीज की दूकान है। रोज की तरह सोमवार की रात भी वह दूकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर दूकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कैश बॉक्स में रखा दो लाख नकदी और एक सोने की अंगूठी चुरा कर निकल गए। इसके बाद चोरों ने चौराहा पर स्थित एक मेडिकल की दूकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह पड़ोस के दूकानदार राघेश्याम ने ताला टूटा देखा तो तत्काल इसकी जानकारी झारखंडेय कुशवाहा को दी। सूचना मिलते ही वह दूकान पर पहुंच गए। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


झारखंडेय ने बताया कि महाजन को देने के लिए दो लाख रुपया कैश बाक्स में रखा था। पीड़ित ने तत्काल चोरी की घटना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से बातचीत करने के साथ ही मामले की छानबीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। चोरी की घटना से दूकानदारों में भय व्याप्त है। उनका कहना है कि चोरों के मन में पुलिस का जरा भी भय नहीं रह गया है। यही कारण है कि वह चोरी की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। रात में गश्त करने के बजाय पुलिस आराम फरमा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed