{"_id":"572b8a504f1c1b04575cd3af","slug":"retired-employee-of-a-bag-full-of-money-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी का रुपयों से भरा बैग उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कर्मचारी का रुपयों से भरा बैग उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 05 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शहीद बाबा मजार पर पूजा करने के दौरान बाइक सवार उचक्के पीडब्लूडी के रिटायर्ड कर्मचारी का रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली में दे दी है।
जगदीशपुर गांव निवासी पीडब्लूडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी अमीरचंद यादव ने सुबह जमानिया कस्बा स्थित स्टेट बैंक से 40 हजार रुपया निकाला। वह रुपयों को एक झोला में रखकर टेम्पो पकड़ने के लिए स्टैंड गए। वह टेम्पो से गांव के सामने सड़क पर उतरे। बगल में वह शहीद बाबा की मजार पर गए और झोला रखकर पूजा करने लगे। इसी बीच बाइक सवार वहां पहुचे और पीछे से उसका झोला लेकर भाग निकले। बाइक सवारों को भागते देख वह चीखने-चिल्लाने लगे।
आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन उचक्के भागने में सफल रहे। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रामसिंह मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।