फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Krchori catch of eight hundred, trucks Seas

आठ लाख की पकड़ी करचोरी, ट्रकें सीज

Thu, 22 Dec 2016 10:42 PM IST
ghazipur
ghazipur Updated Thu, 22 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Krchori catch of eight hundred, trucks Seas
सुहवल में बिक्रीकर विभाग की ओर से पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : ghazipur
बिक्रीकर  विभाग ने बुधवार की देर शाम प्लाइवुड लदे दो ट्रकों को पकड़ा। यह सामान कर चोरी कर के ले जाए जा रहे थे। बिक्री कर विभाग ने यह कार्रवाई कर चोरी अभियान के तहत की। कर चोरी करने वालों के खिलाफ काफी समय से विभाग अभियान चला रहा है। असिस्टेंट सेल्स टैक्स कमिश्नर अच्छेलाल सिंह एवं वाणिज्य कर अधिकारी  बीएल यादव ने अपनी टीम के साथ विभिन्न मार्गों पर बुधवार की शाम अभियान चलाया। इस दौरान जंगीपुर के पास मऊ की तरफ से दो ट्रक गाजीपुर की तरफ आ रहे थे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो चालकों ने वाहनों की गति बढ़ा दी। टीम ने पीछाकर वीर अब्दुल हमीद सेतु के पास ट्रक को पकड़ लिया और थाने ले आए।
विज्ञापन


ट्रकों पर प्लावुड लदे थे। जांच में अधिकारियों को कागजात अपूर्ण मिले। दोनों ट्रकों को सीजकर थाने की सुपुर्दगी में दे दिया। अभियान से हड़कंप मच गया।  कई जगहों पर चालक अपने-अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ाकर इधर-उधर खिसक गए।इस संबंध में असिस्टेंट सेल्स टैक्स कमिश्नर अच्छेलाल  सिंह एवं वाणिज्य कर अधिकारी ने बताया कि कर चोरी में लिप्त दो ट्रकों  पर बड़ी मात्रा में प्लाईउड एवं उसकी चादर लदी थी जो फैजाबाद से पटना के लिए  जा रही थी। उनका कागज भी जांच में  पूरी तरह से अपूर्ण पाया। कुल 8 लाख की कर चोरी पकड़ी गई है। दोनों ट्रकों को सीजकर सुहवल थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed