फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   It was the mason who broke into the shop and made off with 81,300; arrested within 12 hours.

Sonebhadra News: राजमिस्त्री ने ही दुकान में नकब लगाकर उड़ाए थे 81,300 रुपये, 12 घंटे में गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
It was the mason who broke into the shop and made off with 81,300; arrested within 12 hours.
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में परचून की दुकान में नकब लगाकर हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 81,300 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया गया। गोठानी निवासी राजेश कुमार केसरी उर्फ गुड्डू की परचून की दुकान की पिछली दीवार में शुक्रवार रात नकब लगाकर गल्ले में रखे रुपये चोरी कर लिए गए थे। दुकानदार की तहरीर पर शनिवार की रात करीब आठ बजे जुगैल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि दुकानदार के मकान में निर्माण कार्य कर रहा राजमिस्त्री बेचू घटना से पहले दुकान पर आया था। उस दौरान उसने दुकानदार को नोटों की गड्डियां बनाकर गल्ले में रखते देखा था। जुगैल थानाध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि दुकान बंद होने के बाद आरोपी ने पिछली दीवार में नकब लगाकर नकदी चोरी कर ली। सुरागरसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास गोठानी स्थित बिजुल नदी पुल से गोठानी निवासी बेचू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम 81,300 रुपये बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed