फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kishore entered in the private part of the beat petrol

किशोर को पीटकर निजी अंग में डाला पेट्रोल

Wed, 13 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला गांव में मंगलवार की शाम मोबाइल चुराने के शक में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने भतीजे के साथ मिलकर एक किशोर की बेरहमी से पिटाई की तथा उसके निजी अंग में पेट्रोल डाल दिया। उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। किशोर की दादी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बेटावर कला गांव निवासी अभिषेक (13) के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अपनी दादी ललिता देवी और चचेरी बहन के साथ रहता है।
विज्ञापन


शाम को करीब तीन बजे अवकाश पर गांव आए सीआरपीएफ के जवान शेषनाथ प्रजापति और उसके भतीजा कृष्णा मोबाइल चुराने का आरोप लगाते हुए उसे गांव के पास स्थित बागीचे में बने अपने डेरे पर ले गए। दोनों ने उसे उल्टा लटकाकर जमकर पीटा। इसके बाद उसके निजी अंग में पेट्रोल डाल दिया, जिससे वह चीखने लगा। आवाज सुनकर उसकी दादी और चचेरी बहन वहां पहुंची तो शेषनाथ और कृष्णा ने बदसलूकी करते हुए दोनों को धक्का दे दिया।
विज्ञापन


किसी तरह दादी ने अभिषेक को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद वह पोते को लेकर कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शेषनाथ और कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने बताया कि जिस मोबाइल फोन के लिए सीआरपीएफ जवान ने यह सब किया वह उसके बिस्तर पर तकिया के नीचे पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed