{"_id":"56f582494f1c1b2502f14df4","slug":"in-the-village-liquor-store-will-not-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुलने देंगे गांव में शराब की दूकान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं खुलने देंगे गांव में शराब की दूकान
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
शराब दूकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में पहली अप्रैल से देशी शराब की दूकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने किसी भी दशा में शराब की दूकान नहीं खोलने देने का निर्णय लिया है।
बारा की ग्राम प्रधान राबिया तबस्सुम के आवासीय परिसर में शुक्रवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वे देशी शराब की दूकान को नहीं खुलने देंगे। कहा कि कुतुबपुर-बारा में देशी शराब की दूकान आवंटित हुई है जो पहली अप्रैल से खुलने वाली है। कहा कि गांव के लोग लामबंद होकर शराब की दूकान का पुरजोर विरोध करेंगे।
अकबर खान गुड्डू ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। कहा कि अगर शासन प्रशासन हस्तक्षेप कर दूकान बंद नहीं कराती है तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। बैठक में सरफराज खां, शाहजहाँ खां, रामबचन यादव, शाहिद खां, शाहनवाज खां, अब्दुल्ला खां, शमशाद खां, वसीम खां, जमशेद खां आदि जूद रहे। अध्यक्षता मतलूब खान और संचालन गुफरान खान ने किया।