फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fire destroyed five huts

आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर राख

Thu, 18 Dec 2014 11:25 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
fire destroyed five huts

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार की

विज्ञापन
रात अलाव से निकली चिंगारी से लगी आग में पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान आग में झुलसकर एक गाय की मौत हो गई, वहीं हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।


जगदीशपुर गांव निवासी जंगली राम ने बुधवार की रात ठंड से राहत पाने के लिए अलाव जलाया था। आग तापने के बाद परिवार के लोग सो गए। देर रात अलाव से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। जानकारी होते ही अंदर सोए लोग शोर मचाते हुए झोपड़ी से बाहर भागे।

उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। जब तक लोग दो झोपड़ियों की आग को बुझाने का प्रयास करते, आग ने बगल में स्थित सुभाष राम की दो और धन्नू राम की एक झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

इस घटना में सुभाष राम की गाय की आग में झुलसकर मौत हो गई। वहीं झोपड़ियों में रखा हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी होने पर सुबह मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल ने पीड़ितों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें सरकारी सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed