{"_id":"5730cee94f1c1b7d0a919ca1","slug":"cattle-founds","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल लदे तीन ट्रकों को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैल लदे तीन ट्रकों को पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पैकोलिया थाने में रखे गए पशु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे संख्या 24 पर वाहनों की चेकिंग के समय पुलिस ने बैलों से लदे एक ट्रक को पकड़ा। उसमें 18 बैल ठूंस कर भरे गए थे, जिनमें तीन की मौत हो गई थी। इन पशुओें को बेचने के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। सुहवल इलाके के मेदिनीपुर मे बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया, जिसमें से 37 मवेशी बरामद किए गए।
पुलिस हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान किसी ने एक ट्रक से पशुओं को ले जाने की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने हर ट्रक की गहनता से जांच करनी शुरू की। एक ट्रक की चेकिंग की जाने लगी तो चालक और खलासी मौके से भाग निकले। ट्रक पर बोरियों में भूसा लदा था और अंदर बालू एवं मिट्टी फेंकी गयी थी। तिरपाल से पूरी तरह से ट्रक पैक किया गया था। उसके भीतर पशु ठूंसकर भरे गए थे। पुलिस ने ड्राइवर एवं खलासी को कुछ दूर तक खदेड़ा लेकिन वे भाग निकले। पुलिस बैल लदी ट्रक थाने ले आई। ट्रक में 18 बैल में तीन मृत मिले।
सुहवल थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर के पास बैरीकेडिंग तोड़कर भाग रहे बैलों से लदे दो ट्रकों को पुलिस ने पकड़ लिया। चौकी प्रभारी रामसकल ने ट्रकों के भागने की सूचना सुहवल पुलिस को दी। सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने मेदिनीपुर तिराहा पर ट्रकों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दोनोें ट्रकों को रोकने की कोशिश तो चालक रुके ही नहीं पुलिसकर्मियों ने खेत में भाग कर जान बचाई। मगर सड़क पर ट्रकों के खड़ा होने के कारण कहीं से निकलने की गुंजाइश न देख कर चालक बीच सड़क ट्रक छोड़कर भाग निकला। दोनों ट्रकों पर 37 बैल लदे थे। पुलिस पकड़े गए एक पशु तस्कर और ट्रकों पर लदे बैलों को थाना ले आई। पशु तस्कर ने बताया कि वह बैैलों को इटावा से बंगाल लेकर जा रहे थे।