फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Breaking and stealing cash and jewelery

ताला तोड़कर नकद और जेवरात चोरी

Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Breaking and stealing cash and jewelery
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
 स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर (जुझारपुर) निवासी पूर्व प्रधान तेज बहादुर सिंह के घर सोमवार की रात ताला तोड़कर चोर 55 हजार नकद और जेवर उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस केस दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हरिहरपुर जुझारपुर के पूर्व प्रधान तेज बहादुर सिंह के घर के सदस्य सोमवार की रात अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर बंद पड़े कमरे के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर चार बक्से उठा ले गए। चोर बाक्स में रखे कीमती सामान उठा ले गए और तीनों बाक्सों को घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित पोखरे के पास फेंक दिया।
विज्ञापन


परिवार के लोगों को जब मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पूर्व प्रधान ने इसकी सूचना तत्काल थाने में दी। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और 55000 हजार रुपये, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी उठा ले गए। जानकारी होने पर पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधान तेज बहादुर सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed