{"_id":"5b4255704f1c1bc6248b5414","slug":"91531073904-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध करने पर चोरों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विरोध करने पर चोरों ने युवक को मारी गोली
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भितरी बाजार में शनिवार की देर रात सराफा की दुकान में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे वाराणसी ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। शाम तक कोतवाली में मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
चंदन यादव की भितरी बाजार में सराफा की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में करीब दो बजे चोर दुकान का शटर तोड़ रहे थे। खट-खट की आवाज सुन पड़ोसी पप्पू हलवाई (40) की नींद टूट गई। वह जैसे ही चोरों के पास पहुंचा, चोरों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे के नीचे लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद टूट गई और वह घरों से बाहर निकल गए। लोगों को देख चोर वहां से फरार हो गए। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही भितरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
कोट
सीओ का वर्जन लेना है---------
इस संबंध में कोतवाल शरदचंद त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। शाम को तीन बजे तक पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली थी। फिर भी चोरों की तलाश की जा रही है। बताया कि घायल की हालत ठीक है। घटना को लेकर लोगों में रोष था।
विज्ञापन
(फोटो नंबर-07-08)
गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद रही दुकानें
कोतवाल द्वारा गिरफ्तारी के आश्वासन पर खुली दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
देवकली। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भितरी बाजार में शनिवार की देर रात सराफा की दुकान में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने पप्पू हलवाई को गोली मारकर घायल कर दिया था। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कारोबारियों ने रविवार को दुकानें बंद कर दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दिन में 12 बजे दुकानें खुलवाई।
घटना को लेकर नाराज कारोबारियों का कहना था कि चोरों और अपराधियों के मन में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि वह आए दिन संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस रात में गश्त करने के बजाए आराम फरमा रही है। अगर रात में पुलिस गश्त कर रही होती तो शायद भितरी बाजार में सराफा की दुकान का शटर तोड़ते समय चोर पकड़े जाते। चोरों के मन में पुलिस का जरा भी भय नहीं था और वह विरोध कर रहे पप्पू हलवाई को गोली मारकर वहां से फरार हो गए। दुकानें बंद होने की जानकारी होते ही सैदपुर कोतवाल शरदचंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और व्यापारी नेताओं से वार्ता कर दुकानें खोलने को कहा, लेकिन व्यापारी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कोतवाल ने जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इस पर दिन में 12 बजे कई व्यापारियों ने दुकानें खोली, जबकि कई कारोबारियों ने पूरे दिन दुकानें बंद रखीं। इस मौके पर सनाउल्लाह सिद्दीकी, डॉ. कमाल अहमद, मो. वाहिद, बाबू, नेहाल अहमद, दिलीप सिंह, गोपाल कुशवाहा, खलीकुज्जमा, रविकांत वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
वेदप्रकाश