{"_id":"5adf68aa4f1c1b76098b6304","slug":"91524590762-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 50 बीघा गेहू जला, किसान चिंतित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 50 बीघा गेहू जला, किसान चिंतित
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
धू- धू कर जलती गेहूं की फसल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव में जगवल मौजा में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दर्जनों किसानों के 50 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खरपतवार से किसी तरह घंश्टों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से किसान चिंतित हैं।
मनिया गांव के पास जगवल मौजा में ईश्वर चंद्र शर्मा के साथ ही गांव के अन्य किसानों का खेत है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई देखते ही देखते अगल-बगल के किसानों के खेतों में भी आग की तेज लपटें उठने लगी। खेतों में आग देख आसपास काम कर रहे किसानों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना पर खरपतवार लिए सैकड़ों लोग घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा सके। जब तक लोग आग पर काबू पाते तबतक मनिया गांव निवासी ईश्वरचंद्र शर्मा 28 मंडा, हाजी रियासत खान 14 मंडा, हरिप्रसुाद शर्मा दो मंडा, शिव प्रसाद शर्मा दो मंडा, रामाशंकर शर्मा दो मंडा, शिवशंकर शर्मा दो मंडा, गंगा प्रसाद चार मंडा, विष्णु प्रसाद चार मंडा, सियाधार शर्मा चार मंडा आदि दर्जनों किसानों के 50 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने इसकी जानकारी उप जिलाधिकारी सेवराई को दी। उन्होंने कानूनगो और लेखपाल को भेजकर मौका मुआयना कराया और पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की आश्वासन दिया।