फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रात्रि चौपाल में मारपीट, मुकदमा दर्ज

रात्रि चौपाल में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रात्रि चौपाल में मारपीट, मुकदमा दर्ज
जमानिया। शनिवार को मुख्यमंत्री समग्र ग्राम कसेरा पोखरा में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत रात्रि चौपाल लगाई गई थी। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की जा रही थी। इसी दौरान अचानक दो पक्षों के लोग भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री समग्र ग्राम कसेरा पोखरा गांव में रात्रि चौपाल जिला भूमि संरक्षण अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी केके सिंह की अध्यक्षता में चल रही थी। चौपाल में ब्लाक कोआर्डिनेटर लकी सिंह, एडीओ समाज कल्याण दीनबंधु सिंह सहित अन्य विभाग के कर्मचारी-अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीण अपनी शिकायत नोडल अधिकारी से कर रहे थे। इसी बीच एक पक्ष ने इसका जोरदार विरोध किया और तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद के बाद चौपाल को स्थगित कर मौके से सभी अधिकारी और कर्मचारी चले गए। इस घटना में दोनों पक्षों से संतोष सरोज (33), बल्लू कुमार (22), मनभावता (50), चंद्र ज्योति (48), दुलेश्वरी देवी (45), रुकमती देवी (56), सुमारिया देवी (60) घायल हो गई। एक पक्ष के विनोद कुमार पासवान की तहरीर पर 10 नामजद एवं 20 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि विनोद कुमार पासवान की तहरीर पर 10 नामजद एवं 20 अज्ञात के खिलाफ एससी-एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नोडल अधिकारी केके सिंह ने कहा कि रात्रि चौपाल में आपूर्ति विभाग कभी मौजूद नहीं रहता है, इससे उनके विभाग में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं मिल पाती है। उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed