फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रंगदारी न देने पर ठेकेदार पर फायर झोंका

रंगदारी न देने पर ठेकेदार पर फायर झोंका

Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर ठेकेदार पर फायर झोंका
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र पारो गांव के पास जोगा-लौवाडीह मार्ग पर निर्माण करा रहे ठेकेदार से शुक्रवार को सायंकाल बदमाशों ने रंगदारी मांगी। ठेकेदार द्वारा रंगदारी देने से मना करने पर बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए तमंचा से गोली चला दी। संयोग ठीक रहा कि ठेकेदार बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगा- लौवाडीह मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन के ठेकेदार संतोष राय द्वारा कराया जा रहा है। इसी दौरान स्कार्पियों सवार कुछ बदमाश साइट पर पहुंचे । इसके बाद बदमाशों ने सड़क मार्ग पर चल रहे रोलर की चाभी निकाल ली और निर्माण कार्य बंद करने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस पर ठेकेदार संतोष राय ने रंगदारी देने से साफ इंकार कर दिया। इससे गुस्साए बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए ठेकेदार को लक्ष्य कर तमंचे से फायर झोंक दिया। संयोग ठीक रहा कि ठेकेदार किसी तरह से बच निकला और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक ठेकेदार द्वारा बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई कर रही थी। इस सबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी मिली है। इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed