फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नेताओं ने की दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

नेताओं ने की दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Mon, 18 Mar 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
नेताओं ने की दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
कासिमाबाद(गाजीपुर)। भाजपा नेता वेदप्रकाश सिंह बेदू के साथ बरेसर थाना के एक दारोगा द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर सोमवार को भाजपा के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ता थाना पहुंचे और दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े गए। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद चंद्रपाल शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का शांत कराया।
विज्ञापन

मालूम हो कि रविवार को कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी भाजपा नेता वेदप्रकाश सिंह बेदू अपनी बीमार मां का इलाज कराने के लिए कार से अलावलपुर गए थे। लौटते समय कासिमाबाद-युसुफपुर मार्ग पर स्थित डाही पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान बरेसर थाना के दारोगा हरभजन गौतम ने उनके साथ बदसलूकी कर दिया था। इसके बाद भाजपा नेता ने इस घटना की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही पुलिस अधीक्षक को दी थी। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता बरेसर थाना पहुंचकर हो-हल्ला के बीच नायब दारोगा हरभजन गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा थाना पहुंचे। नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। भाजपा नेताओं ने क्षेत्राधिकारी से कहा कि अगर तीन दिन के अंदर नायब दारोगा को यहां से नहीं हटाया गया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। भाजपा नेताओं में मंडल अध्यक्ष कासिमाबाद संतोष कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य सचिन कनौजिया, श्याम नारायण सिंह, अनुज अकेला, आनंद पंडित, संजय राजभर, अजीत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed